Breaking News

शाहजहांपुर: श्रवण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीओ सदर ने मदनापुर के शिव मंदिर पर परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था।

शाहजहांपुर: श्रवण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीओ सदर ने मदनापुर के शिव मंदिर पर परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। पवित्र श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर ने थाना मदनापुर क्षेत्र के फिरोजपुर डुंडा स्थित शिव मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किए गए इस निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने यातायात को लगातार सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश मातहतों को दिए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रवण मास और कांवड़ यात्रा के पूरे सीजन के दौरान क्षेत्र में लगातार कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी संबंधित पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने …