Breaking News

सहसवान में नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के कार्य में तेजी लाने और शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत का आह्वान।

सहसवान, बदायूं। नगर मंडल सहसवान के सभी शक्ति केंद्रों पर आत्मनिर्भर मासिक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के कार्य को गति देने तथा आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में मोहल्ला नसरुल्लागंज स्थित शक्ति केंद्र की मासिक बैठक सौरभ सक्सेना के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना, प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी अभि सक्सेना, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, नीरज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष खालिद हुसैन, मंडल उपाध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, मंडल महामंत्री आदर्श सक्सेना और दीपक माहेश्वरी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, छह पर मुकदमा।

कक्षा 12 के छात्रों के बीच कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, अरसलान घायल; पुलिस ने …