Breaking News

दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त।

प्रमुख बाजारों और रामलीला मैदान का लिया जायजा, नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

पैदल गश्त कोतवाली गंजडुंडवारा से शुरू होकर गांधी रोड, बाग पंचायती स्थित रामलीला मैदान, टीन बाजार और बानमंडी तिराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पुलिस अधीक्षक ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अराजकता फैलाने, अफवाहों को बढ़ावा देने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी चमन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

रेखा आर्य प्रकरण के बाद पप्पू गिरधारी के बयान से बरेली में चर्चाएं तेज।

निष्पक्ष जांच की मांग, न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास पर धरने की …