Breaking News

मंदी और बारिश से प्रभावित कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत।

मंदी और बारिश से प्रभावित कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता

बरेली। कारोबार में मंदी, बारिश से हुए आर्थिक नुकसान और विभागीय जांच-पड़ताल से परेशान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत और महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी काफी समय से कारोबार में मंदी का सामना कर रहे हैं। इस वर्ष हुई अत्यधिक बारिश से भी व्यापार प्रभावित हुआ है। ऐसे में विभागीय जांच और कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाना चाहिए।

व्यापार मंडल ने डिजिटल भुगतान पर लगने वाले एमडीआर संबंधी प्रावधानों की समीक्षा किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि इससे छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। उन्होंने मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ईमानदारी से कारोबार करने वाले व्यापारियों को अनावश्यक जांच से राहत देने की मांग भी रखी।

व्यापारियों ने आगामी त्योहार और शादी के मौसम को देखते हुए खाद्य विभाग की जांच केवल ठोस शिकायत या विश्वसनीय सूचना के आधार पर किए जाने की मांग की। इसके अलावा त्योहारी सीजन में जीएसटी सर्वे और जांच की कार्रवाई को लेकर भी पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें राहत दिलाने की मांग की गई।

इस दौरान जितेंद्र रस्तोगी, हरीश बिंग, सरदार एमपी सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

बाइट- विशाल मनहोत्रा

Spread the love

Check Also

रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ एनआरएमयू ने किया जोरदार प्रदर्शन।

रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ एनआरएमयू ने किया जोरदार प्रदर्शन। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। ऑल …