Breaking News

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 17 अक्टूबर को नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के एक्टिविटी हॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक डांडिया रास प्रस्तुति से हुआ। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह का समापन मां दुर्गा की आरती और तिलक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विनल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल एवं नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय में आयोजित यह समारोह भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

 

 

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …