Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को कराया वजीरगंज थाने का भ्रमण।

पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

बदायूं। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत रविवार को थाना वजीरगंज पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को थाना प्रभारी के दायित्वों और पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।

पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया। उन्हें महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य नंबरों की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई। मोबाइल के पैनिक बटन के इस्तेमाल का डेमो भी दिखाया गया।

छात्राओं को थाना परिसर के साथ थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आईजीआरएस डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और बंदीगृह का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि पुलिस विभिन्न शिकायतों पर किस प्रकार कार्रवाई करती है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी व्यवस्थाएं संचालित हैं।

बदायूं पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज 6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

Spread the love

Check Also

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप।

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से …