Breaking News

तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत।

तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत।

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गोतरा गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, गोतरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Check Also

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक।

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक। आई एम …