Breaking News

पीडीए ही तय करेगा सत्ता की चाबी: पूर्व मंत्री मानपाल सिंह।

पीडीए ही तय करेगा सत्ता की चाबी: पूर्व मंत्री मानपाल सिंह।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन संवाद चौपाल में पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए वर्ग आगामी चुनावों में सत्ता की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और पीडीए वर्ग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है।

रविवार को आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार के विकास संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कागजों पर विकास की तस्वीर भले ही बेहतर दिखाई जाए, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट राहुल यादव भीष्म, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, भूपेंद्र कुमार, डालचन्द्र, इमरान खां, हरीश यादव, अफजाल फारूकी, धर्मचंद्र वाल्मीकि, एडवोकेट राजीव यादव, किशनवीर सिंह, रामखिलाड़ी यादव, सुमित सिंह, मेवाराम, रामनिवास यादव, सुभाष राजपूत, अनिल यादव, नेकराम सागर और अबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक।

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक। आई एम …