Breaking News

मेसर्स सत्या ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन, बेटियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

मेसर्स सत्या ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन, बेटियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में मेसर्स सत्या ट्रेडर्स का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का शुभारंभ श्री शैलेंद्र नाथ गर्ग और परिवार की बेटियों सांझी अग्रवाल व श्रवया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद और बेटियों की सहभागिता के साथ हुए इस आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रबंधक संजय गर्ग एवं शुभम गर्ग ने कहा कि मेसर्स सत्या ट्रेडर्स अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देते हुए प्रतिष्ठान को बेहतर सुविधाओं के साथ संचालित करने की बात कही।

समारोह में सुभाष चंद्र अग्रवाल, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. संजय, कपिल सिंघम संभल, आर.के. जिंदल अलीगढ़, सेठ विष्णु अग्रवाल चंदौसी, उदित गोयल, शेखर गर्ग, विशाल गर्ग, वैभव मिश्रा, पंकज गुप्ता, शिखर मिश्रा, सुरेश चंद्र अग्रवाल और मोनू अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों के लिए मिष्ठान और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

सीओ सिटी ने दुर्गा पूजा पंडाल और खिरनीबाग मेले का किया निरीक्षण।

सीओ सिटी ने दुर्गा पूजा पंडाल और खिरनीबाग मेले का किया निरीक्षण। संवाददाता, मुबारक अली  …