Breaking News

बिसौली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 171 मरीजों की हुई जांच।

बिसौली में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 171 मरीजों की हुई जांच।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान 126 मरीजों में दृष्टि दोष और 45 मरीजों में मोतियाबिंद की जांच की गई। दृष्टि दोष से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद और नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिस ने फीता काटकर किया। इसके बाद ओरेकल आई हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से मरीजों की आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की देखभाल, दृष्टि संबंधी समस्याओं और आवश्यक उपचार के बारे में परामर्श दिया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। निःशुल्क जांच और चश्मे मिलने से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिली। इस पहल की लोगों ने सराहना की।

शिविर को सफल बनाने में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की स्पेशल कमेटी मेंबर पदमा भार्गव, फेडरेशन-5 के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा अवतार गुप्ता, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला और कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’, विकास गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, निशांत गोयल, विपुल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, जितेन्द्र वार्ष्णेय, साहू सावेन्द्र गुप्ता सहित जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

Spread the love

Check Also

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन।

बदायूं के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, ऑनलाइन पोर्टल से कर …