Breaking News

दशहरा पर बदायूं में 21 मजिस्ट्रेट तैनात, 9 रिजर्व में रहेंगे।

दशहरा पर बदायूं में 21 मजिस्ट्रेट तैनात, 9 रिजर्व में रहेंगे।

बदायूं। विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए 21 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा नौ मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं, जिन्हें विशेष आवश्यकता पड़ने पर तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने शहर सहित जिले के उन सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं, जहां रावण दहन, रामलीला और शोभायात्राओं का आयोजन होता है। उन्होंने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति, प्रमुख मार्गों पर चूना डलवाने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रमुख मार्गों पर निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए पर्याप्त कैटल कैचर की व्यवस्था करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भी भड़काऊ पोस्टर और पर्चे नहीं छापने की हिदायत दी गई है। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने कहा कि दशहरा पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न होने दी जाए। वहीं, जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रामलीला स्थल गांधी ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …