Breaking News

कासगंज: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर से गिरकर वृद्ध की दर्दनाक मौत।

कासगंज: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर से गिरकर वृद्ध की दर्दनाक मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कछला गंगा घाट से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

एटा जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत वीरमपुर गांव निवासी प्रवीण (36) पुत्र राजाराम अपने दो माह पूर्व खरीदे गए नीले रंग के पॉवरट्रैक 439 ट्रैक्टर से गांव के करीब 35 लोगों को कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान कराने के लिए ले गए थे। सोमवार को स्नान संपन्न होने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

जैसे ही ट्रैक्टर मालगोदाम चौराहे और मिशन चौराहे के मध्य पहुंचा, उसी दौरान ट्रैक्टर पर आगे बैठे 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र मुंशीलाल (निवासी नगला गोजिया, थाना कोतवाली देहात, एटा) को अचानक झपकी आ गई। नींद का झोंका आने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद वाहन मालिक प्रवीण और साथी संजय ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल छोटेलाल को जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों और थाना कोतवाली देहात (एटा) पुलिस को अवगत करा दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार अन्य सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने …