Breaking News

मिशन शक्ति: छात्रा अपर्णा मिश्रा बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी।

थाने की कार्यप्रणाली समझी, पुलिस के कार्यों की ली जानकारी; रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का भी किया निरीक्षण।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा अपर्णा मिश्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाने की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों, पुलिस की जिम्मेदारियों और ड्यूटी रजिस्टर के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रा ने ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन भी किया।

इसके बाद छात्रा को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कराया गया। इस दौरान उन्हें स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिलता है।

इस मौके पर दरोगा ज्ञानेश बाजपेई, कांस्टेबल आदेश राठी, रजनीश कुमार, पुष्पेंद्र, पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

चार दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम।

बहेड़ी बाईपास पर डीलक्स शमा के पीछे तालाब में मिला 21 वर्षीय सुहेल का शव, …