Breaking News

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक।

बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक।

आई एम खान 

बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दो विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जुनैद आलम ने बताया कि 70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में बीए के छात्र हरिचरण दास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 81 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में एमए समाजशास्त्र की छात्रा राखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता सहित समस्त शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विजेता खिलाड़ियों और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जुनैद आलम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Check Also

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा …