Breaking News

शाहजहांपुर: मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार और कार बरामद।

शाहजहांपुर: मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार और कार बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। तिलहर थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले एक शातिर चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी के उपकरण, नकदी और घटना में प्रयुक्त एक हुंडई कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 2:19 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कपसेड़ा पंप के पास घेराबंदी की। इस दौरान मौके से छह आरोपियों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील कुमार उर्फ सोनू (निवासी फरीदपुर, बरेली), शिशुपाल, विमल कुमार, विनोद कुमार, सोमदत्त (निवासी कासगंज) और अमित (निवासी बदायूं) के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे मोबाइल टावरों पर लगे महंगे अजना बॉक्स और कार्ड चोरी कर लेते थे और उन्हें दिल्ली में घूम-फिरकर कबाड़ियों को बेच देते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन बदमाशों ने जुलाई महीने के दौरान उबरिया, बरुआरी जलालाबाद, याकूबपुर चौराहा और मिर्जापुर समेत कई इलाकों से अजना कार्ड चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

इसके अलावा, गत 21/22 अगस्त की रात चांदापुर चौराहे के पास एक टावर से चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन अलार्म बज जाने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे। आरोपी पहचान छिपाने के लिए चोरी करने के बाद अजना कार्ड के नंबर मिटा दिया करते थे।

पुलिस ने इस मामले में थाना तिलहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस पूरी सफल गिरफ्तारी और खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला और गौरव शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …