Breaking News

मिशन शक्ति अभियान: कक्षा 8 की छात्रा साक्षी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी।

जनशिकायतें सुनीं, पुलिस की कार्यप्रणाली समझी और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

बदायूं। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत शनिवार को थाना बिनावर में कक्षा आठ की छात्रा साक्षी को एक दिन के लिए सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया। साक्षी, कस्बा व थाना बिनावर निवासी आदित्य कुमार सिंह की पुत्री हैं और उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्लॉक सलारपुर की छात्रा हैं।

एक दिवसीय थाना प्रभारी के रूप में साक्षी ने थाने के दैनिक कार्यों की जानकारी ली और जनशिकायतों की सुनवाई की। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की प्रक्रिया से भी उन्हें अवगत कराया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में दर्ज मामलों की सुनवाई, शिकायतों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनसहभागिता की भूमिका समझाई।

इस दौरान छात्रा ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण किया। उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समीक्षा और आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की गतिविधियों से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक बाबू सिंह और थाना बिनावर की मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज 6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

 

Spread the love

Check Also

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप।

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से …