Breaking News

सीओ सिटी ने दुर्गा पूजा पंडाल और खिरनीबाग मेले का किया निरीक्षण।

सीओ सिटी ने दुर्गा पूजा पंडाल और खिरनीबाग मेले का किया निरीक्षण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने कालीबाड़ी मंदिर स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल और खिरनीबाग मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने पुलिसकर्मियों को धार्मिक आयोजनों और मेले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन और मेले का आनंद ले सकें।

Spread the love

Check Also

तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत।

तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत। बदायूं। उसावां थाना …