Breaking News

आठ साल से मायके में रह रही पत्नी से मिशन शक्ति टीम ने कराया समझौता।

आठ साल से मायके में रह रही पत्नी से मिशन शक्ति टीम ने कराया समझौता।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन की मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझा दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मतभेद दूर कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार, महिला ने 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इसके चलते महिला पिछले आठ साल से अपने मायके में रह रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने 18 अक्टूबर को पति-पत्नी को थाने बुलाकर काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद का समाधान हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सकुशल विदा किया।

इस मामले में काउंसलिंग करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र तोमर, महिला कांस्टेबल अनुराधा शर्मा और कांस्टेबल हर्ष गौतम शामिल रहे।

 

Spread the love

Check Also

तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत।

तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत। बदायूं। उसावां थाना …