Breaking News

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं)। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में शनिवार, 17 अक्टूबर को भव्य कार्निवल ‘फन फिएस्टा 2026’ एवं डांडिया नाइट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, मनोरंजक खेलों और विभिन्न स्टॉल्स से सजे विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर्स अश्वनी कुमार महेश्वरी, अंशुल कुमार महेश्वरी एवं शुभम लाहोटी तथा प्रधानाचार्या दीपाली मेहरोत्रा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुआ। प्रधानाचार्या ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों, गरबा, डांडिया और आकर्षक रैंप वॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, विभिन्न स्टॉल्स, मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों ने कार्निवल को खास बना दिया। डांडिया की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां और रचनात्मक अभिव्यक्ति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रशंसा की।

विद्यालय के डायरेक्टर्स ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग की भावना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या दीपाली मेहरोत्रा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, रचनात्मक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व्यक्तित्व बनाना भी है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय शिक्षकों, कला, नृत्य एवं संगीत विभाग, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को दिया।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहभागिता को मजबूत बनाने में भी सफल रहा।

Spread the love

Check Also

आठ साल से मायके में रह रही पत्नी से मिशन शक्ति टीम ने कराया समझौता।

आठ साल से मायके में रह रही पत्नी से मिशन शक्ति टीम ने कराया समझौता। …