Breaking News

भरतपुर में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

भरतपुर में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव भरतपुर में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सतीश प्रेमी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर 22 नवंबर 2026 को बिसौली में विधानसभा स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता की 1600 मीटर दौड़ में सुमित यादव ने प्रथम, सुवनेश पाल ने द्वितीय और नितेंद्र प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 800 मीटर दौड़ में विपिन कुमार प्रथम, तपन कुमार द्वितीय और सतेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विकास कुमार ने प्रथम, चमन कुमार ने द्वितीय और सुमित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में विकास यादव, राजीव यादव, अंटू सागर, कपिल देव, रविंद्र यादव, आदित्य पटेल, हर्षित यादव, सुरजीत यादव, विकास शर्मा, पंकज दिवाकर, वीरेश मौर्य, यशवीर यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शाकिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा …