Breaking News

करिश्मा कपूर के आगमन से पहले पुलिस अलर्ट, कोतवाल ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा।

करिश्मा कपूर के आगमन से पहले पुलिस अलर्ट, कोतवाल ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कल्याण ज्वेलर्स के उद्घाटन समारोह में 14 अक्टूबर को अभिनेत्री करिश्मा कपूर के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में 13 अक्टूबर को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने कल्याण ज्वेलर्स के मैनेजर और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

बैठक में अभिनेत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा इंतजाम, संभावित भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और वाहनों की पार्किंग जैसे बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। कोतवाल ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी इंतजाम करने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उद्घाटन समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Spread the love

Check Also

स्किल इनोवेशन चैलेंज में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान का दबदबा, दो मॉडलों ने दिलाए प्रथम और तृतीय स्थान।

स्किल इनोवेशन चैलेंज में राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान का दबदबा, दो मॉडलों ने दिलाए प्रथम और …