Breaking News

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप।

पटियाली के ढकपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल; फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि किसी के गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। प्रथम पक्ष से रमेश सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, नीरेश, आदेश, प्रियांशु, रेखा और संतोष कुमारी निवासी ग्राम ढकपुरा घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अखण्ड प्रताप, प्रेमप्रताप, अमन प्रताप और हीर प्रताप निवासी नगला धाता, थाना राजा का रामपुर घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मारपीट की परिस्थितियों और विवाद की वजह का पता लगाया जा सके।

एसपी ओपी सिंह के अनुसार, मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फायरिंग की सूचना और वायरल वीडियो की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

जयपुरिया स्कूल में ‘फन फिएस्टा 2026’ और डांडिया नाइट की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा …