Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाबरिया गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार।

कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाबरिया गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार।

संवाददाता – जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोरों कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव से सक्रिय बाबरिया गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी राजस्थान निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मंदिरों में श्रद्धालुओं तथा मुख्य बाजारों में ग्राहकों को निशाना बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम नशीला पाउडर और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है, जिसका उपयोग आरोपी वारदातों के दौरान करते थे।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पहले बातचीत में उलझाता था, फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देता और उनकी कीमती वस्तुएं लूटकर फरार हो जाता था।

कासगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सोरों कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …