Breaking News

ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी को ग्रामवासियों ने किया सम्मानित, 2026 चुनाव को बताया अपना मिशन।

ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी को ग्रामवासियों ने किया सम्मानित, 2026 चुनाव को बताया अपना मिशन।

संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के अंतर्गत ग्राम सभा शंकरपुर सराय में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी का ग्रामवासियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सर्वेश कुमार लोधी के अब तक के कार्यकाल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान लोधी ने पिछले चार से पांच वर्षों में ग्राम सभा में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं, जिनकी बदौलत गांव की सूरत में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सर्वेश कुमार लोधी को 2026 के चुनाव को मिशन बनाकर लड़ने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —

> “मैं सदैव अपने ग्राम सभा के लोगों का ऋणी रहूंगा। आपके सहयोग और स्नेह से ही विकास कार्य संभव हुए हैं। आने वाले समय में भी मैं आपके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

सम्मान समारोह में अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार, योगेश कुमार, अग्नोत्री, सनोज कुमार यादव, हिरेंद्र निगम, शंकर, चंदू, पृथ्वी लाल, टार्जन शुक्ला, आशीष कुमार, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सर्वेश कुमार लोधी वर्तमान में ग्राम प्रधान शंकरपुर सराय (विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी) तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष (उन्नाव) हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!