Breaking News

मिशन शक्ति टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, कुछ ही घंटों में लापता मासूम रहिमा को मां से मिलाया।

मिशन शक्ति टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, कुछ ही घंटों में लापता मासूम रहिमा को मां से मिलाया।

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण तब देखने को मिला जब बाजार की भीड़ में लापता हुई चार वर्षीय मासूम रहिमा को महिला शक्ति टीम और चीता पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोज निकाला और उसकी मां की गोद में पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार, नूरपुर, जिला बिजनौर निवासी शहरीन पत्नी गुलशन अपनी चार वर्षीय बेटी रहिमा के साथ अपने मायके नगर के मोहल्ला काजी आई हुई थी। मां-बेटी विल्सन गंज बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं थीं, जहां भीड़भाड़ के दौरान रहिमा अचानक मां से बिछड़ गई।

घबराई शहरीन ने तुरंत कोतवाली सहसवान के महिला डेस्क पर पहुंचकर बच्ची के लापता होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला शक्ति टीम और चीता पुलिस टीम सक्रिय हो गईं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाश शुरू की और लगातार प्रयास के बाद कुछ ही घंटों में मासूम रहिमा को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जब बच्ची को कोतवाली लाया गया और उसकी मां को सौंपा गया, तो वहां का माहौल भावनात्मक हो उठा।

महिला शक्ति टीम की सदस्य रेखा सिसोदिया, रेनू शर्मा तथा चीता टीम के शक्ति सिंह की मौजूदगी में रहिमा को उसकी मां शहरीन के सुपुर्द किया गया। बेटी को गले लगाते ही मां की आंखों से खुशी के आंसू झर पड़े।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …