Breaking News

त्योहार पर मिलावटखोरी को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, खोवा मंडी में छापेमारी से मची खलबली।

त्योहार पर मिलावटखोरी को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, खोवा मंडी में छापेमारी से मची खलबली।

खोवा के तीन सैंपल जांच को भेजे गए, रिपोर्ट में मिलावट मिली तो होगी सख्त कार्रवाई।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। दीपावली पर्व नज़दीक आते ही खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी पर नकेल कसने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने पीडीडीयू नगर की खोवा मंडी में छापेमारी कर कई दुकानों की जांच की।

टीम ने मौके से खोवा के तीन सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों पर बढ़ जाती है मिलावट की आशंका।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली पर मिठाइयों की मांग में अचानक वृद्धि हो जाती है, जबकि खोवा का उत्पादन सीमित रहता है।

“खपत की तुलना में खोवा का उत्पादन कम होता है, ऐसे में मिलावटखोरी की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विभाग पूरी तरह अलर्ट है।” – के.एन. त्रिपाठी

उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान दूध, खोवा, मावा, घी और मिठाइयों में मिलावट की शिकायतें आम हो जाती हैं। इसलिए जिलेभर में छापेमारी और सैंपलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिलेभर में जारी रहेगा अभियान।

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली तक जिले की सभी प्रमुख मिठाई मंडियों और डेयरी प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अभियान चलेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!