Breaking News

शादी के पांच दिन बाद रहस्यमय तरीके से लापता हुई नवविवाहिता, परिजनों में मचा हड़कंप।

शादी के पांच दिन बाद रहस्यमय तरीके से लापता हुई नवविवाहिता, परिजनों में मचा हड़कंप।

चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव की घटना, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की जांच।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल गांव में शादी के सिर्फ पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और परिवारजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार की पत्नी 10 अक्टूबर की रात करीब सात बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश मायके और आसपास के इलाकों में की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

मंगलसूत्र और गहने भी साथ ले गई महिला

पति मनोज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी घर से निकलते समय मंगलसूत्र, कनफूल और पायल अपने साथ लेकर गई है। घटना की सूचना उसी रात डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने शक जताया है कि नवविवाहिता किसी अन्य युवक के साथ जा सकती है।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी टीम।

घटना के बाद पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। चकिया थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित स्थलों पर खोजबीन की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!