Breaking News

सहसवान में दोबारा मिले गौवंशीय अवशेष, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

सहसवान में दोबारा मिले गौवंशीय अवशेष, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र से लगातार दूसरे दिन गौवंशीय अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटनाओं की श्रृंखला ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ गौसेवकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आक्रोशित कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह घटनाएं पुलिस की लापरवाही और नाकामी को उजागर करती हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात सहसवान क्षेत्र के अनंदीपुर गांव स्थित जंगल के एक कुएं से गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को बाहर निकाला और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई थी। पुलिस की कार्रवाई चल ही रही थी कि खंदक के जंगल में भी भारी मात्रा में गौवंशीय अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सहसवान क्षेत्र पहले से ही गौकशी की घटनाओं को लेकर बदनाम रहा है और अब लगातार हो रही घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि पुलिस अपराधियों पर प्रभावी तरीके से रोकथाम करने में नाकाम साबित हो रही है।

पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि खंदक क्षेत्र से दो से अधिक गौवंशीय पशुओं के सिर और शरीर के हिस्से मिले हैं। इस घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं धर्म और समाज की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाती हैं।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार दो दिनों से सामने आ रही इस तरह की घटनाओं ने न केवल सहसवान क्षेत्र बल्कि पूरे बदायूं जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि जब तक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!