Breaking News

कासगंज में पुलिस मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी बदमाश दबोचा।

कासगंज में पुलिस मुठभेड़, 25 हज़ार का इनामी बदमाश दबोचा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सुन्नगढ़ी और सहावर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नगला मोहन से गढ़का जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश शिवकुमार गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया अपराधी शिवकुमार शातिर किस्म का बदमाश है और गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। वह जनपद सम्भल का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि शिवकुमार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा है।

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने के लिए इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बाइट- राजेश भारती, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!