Breaking News

सहसवान में महिला ने दबंग पड़ोसी पर लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप।

सहसवान में महिला ने दबंग पड़ोसी पर लगाया गाली-गलौज और धमकी का आरोप।

सहसवान, (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में एक महिला ने मोहल्ले के ही दबंग किस्म के व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी उषा देवी पत्नी रामचंद्र ने बताया कि मोहल्ले का ही निवासी नन्हे उर्फ राजवीर पुत्र ठाकुरदास आए दिन उसके घर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले अपनी जमीन बबलू और भूरे नामक व्यक्तियों को बेची थी। बाद में मोहल्ले के अन्य लोगों के हस्तक्षेप से विवाद सुलझ गया और अग्रिम दी गई राशि भी वापस कर दी गई थी। लेकिन इसी मामले को लेकर नन्हे ने उसके परिवार से रंजिश पाल ली और लगातार उत्पीड़न करने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी महिला से मारपीट पर उतारू हो गया। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया।

फिलहाल पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!