Breaking News

बिल्सी: हाईवे पर बाइक फिसलने से गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में हुआ उपचार।

हाईवे पर बाइक फिसलने से गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में हुआ उपचार।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी, बदायूं: शाहबाद-कछला हाईवे पर शेखूपुर चौराहे के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से उस पर सवार गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी रामबाबू पुत्र सोनपाल अपनी पत्नी सुगंधा और मां अनहोती देवी के साथ बाइक पर सवार होकर अंबियापुर जा रहे थे। रामबाबू की पत्नी सुगंधा गर्भवती हैं और वे लोग उनका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शाहबाद-कछला हाईवे पर शेखूपुर चौराहे के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर जोरदार तरीके से फिसल गई।

हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी चिकित्सीय जांच कर इलाज शुरू किया। गनीमत यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य हो गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …