Breaking News

कछला में आज आयोजित होगा 12वां विशाल भंडारा, तैयारियां पूरी।

कछला में आज आयोजित होगा 12वां विशाल भंडारा, तैयारियां पूरी।

बिल्सी, बदायूं: सावन के पवित्र माह के अवसर पर कछला में आज 23 अगस्त को 12वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूर्व एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव के संयोजन में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजक जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और आशीर्वाद से इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कछला पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और भंडारे का प्रसाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …