Breaking News

बिल्सी: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध समेत तीन लोग घायल, हायर सेंटर रेफर।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध समेत तीन लोग घायल, हायर सेंटर रेफर।

संवाददाता, हिमांशु शाक्य 

बिल्सी, बदायूं: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर नगला डल्लू चौराहे के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र शिवचरण शुक्रवार शाम अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। हाइवे पर स्थित नगला डल्लू चौराहे के पास वह सड़क किनारे रुककर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे, तभी बिल्सी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

इस हादसे में पैदल खड़े प्रेमपाल सिंह के अलावा बाइक पर सवार देवपाल पुत्र रामधुन और अंकित पुत्र ऋषिपाल (निवासी नदवारी, थाना वजीरगंज) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …