Breaking News

बरेली बवाल के बाद बहेड़ी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश।

बरेली बवाल के बाद बहेड़ी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी (बरेली)। जुमे की नमाज़ के बाद बरेली में हुए बवाल और मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को बहेड़ी तहसील में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम बहेड़ी सुश्री इशिता किशोर के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च बहेड़ी कोतवाली से शुरू होकर नैनीताल रोड, मुख्य बाज़ार और सराफा बाज़ार होते हुए संपन्न हुआ।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने नागरिकों को शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …