Breaking News

चकिया में नवरात्रि पर बिरहा का भव्य आयोजन, विजय लाल यादव और सुरेंद्र यादव आमने-सामने।

चकिया में नवरात्रि पर बिरहा का भव्य आयोजन, विजय लाल यादव और सुरेंद्र यादव आमने-सामने।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। नवरात्रि के पावन अवसर पर चकिया नगर स्थित मां काली जी परिसर में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से बिरहा का भव्य मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 सितंबर, रविवार की शाम 7 बजे से शुरू होगा। बिरहा जगत के नामचीन कलाकार बिरहा सम्राट विजय लाल यादव (गाजीपुर) और सुरेंद्र यादव (बलिया) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

बिरहा मुकाबले का आयोजन चकिया के पूर्व चेयरमैन और कार्यक्रम आयोजक रवि प्रकाश चौबे की देखरेख में किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर यह सांस्कृतिक परंपरा जीवित रखते हुए बिरहा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है।

बिरहा, पूर्वांचल की लोकधारा से जुड़ी प्रमुख लोकगायन विधा है, जिसे अपनी तीव्र ऊर्जा और संवादात्मक शैली के लिए जाना जाता है। इस वर्ष के मुकाबले में गाजीपुर और बलिया के कलाकारों के बीच दमदार प्रस्तुति देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

कार्यक्रम आयोजक रवि प्रकाश चौबे ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बिरहा मुकाबले का आनंद लें और इस सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में सहभागी बनें। उम्मीद है कि नवरात्रि की भक्ति भावना और लोकगायन की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासमय रहेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …