Breaking News

कासगंज में महिला चोरों का आतंक, दुकानों पर सामान खरीदने के बहाने करती हैं चोरी।

कासगंज में महिला चोरों का आतंक, दुकानों पर सामान खरीदने के बहाने करती हैं चोरी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में इन दिनों महिला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाएं दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंचती हैं और दुकानदार को किसी न किसी बहाने से व्यस्त कर महंगे सामान पर हाथ साफ कर देती हैं। ऐसा ही एक नया मामला शहर के बिलराम गेट क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महिला चोर दुकान से काजू का डिब्बा चोरी कर ले गई। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक महिला बिलराम गेट स्थित एक किराना दुकान पर पहुंची। उसने दुकानदार से पहले किशमिश मांगी। जब दुकानदार ने मना किया तो उसने एक किलो चीनी की मांग कर दी। दुकानदार जैसे ही चीनी लेने दुकान के अंदर गया, तभी महिला ने मौका पाकर काउंटर पर रखा काजू का डिब्बा अपने बड़े पर्स में डाल लिया और बिना भुगतान किए वहां से चली गई।

दुकानदार का आरोप है कि यही महिला करीब 20 दिन पहले भी उसकी दुकान से ढाई किलो बादाम का डिब्बा चोरी कर ले गई थी, लेकिन उस समय दुकान पर कैमरा नहीं था, जिसके कारण घटना साबित नहीं हो पाई। चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान होकर मालिक ने CCTV कैमरा लगवाया था और मंगलवार को महिला की करतूत उसी कैमरे में कैद हो गई।

फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि ऐसे मामलों के कारण दुकानदार असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाए और शहर में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!