Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

सहसवान (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। गुरुवार को नगर के रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल में मंडल अध्यक्ष नगर सहसवान पियूष महेश्वरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि यह सीधे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करने की आदत डालें।

कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कर रक्तदान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी का जीवन बचता है, बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इससे हृदय रोग और रक्त के थक्के जमने जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य से जहां दूसरों की जिंदगी बचती है, वहीं रक्तदाता को मानसिक संतोष और आत्मिक खुशी मिलती है।

इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी प्रशांत त्यागी, डॉक्टर आदित्य गुप्ता, डॉक्टर अभिनव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, चौधरी पुत्तन आज़ाद, सुभाष गोड, सचिन शर्मा, अबीर सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने समाज को सेवा और सहयोग का संदेश दिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …