Breaking News

सकलडीहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बदले जाने पर तनाव, समर्थकों का हंगामा।

सकलडीहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बदले जाने पर तनाव, समर्थकों का हंगामा।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली। जनपद चंदौली के सकलडीहा कस्बे में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बदले जाने की जानकारी लोगों को मिली। देखते ही देखते सैकड़ों आंबेडकर समर्थक तिराहे पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा एसडीएम और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया।

समर्थकों ने लगाया अपमान का आरोप।

आंबेडकर समर्थकों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के प्रतिमा को हटाया गया, जो दलित समाज का अपमान है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने यह कार्रवाई जानबूझकर की है और इस संबंध में जनता को कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात सुधार कार्य के तहत पुरानी प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से हटाकर उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की गई है।

तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता भी स्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

भव्य प्रतिमा स्थापना की मांग, चेतावनी दी आंदोलन की।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर गोलंबर बनाकर संगमरमर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!