Breaking News

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी चौकसी, पुलिस-पीएसी-एसएसबी की संयुक्त गश्त।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी चौकसी, पुलिस-पीएसी-एसएसबी की संयुक्त गश्त।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख़्त करते हुए बलरामपुर पुलिस, पीएसी और एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार चौकसी में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में सुरक्षा बलों ने बॉर्डर एरिया में भ्रमण और पैदल गश्त तेज कर दी है।

संयुक्त टीम सभी चेकपोस्टों पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहन जांच कर रही है। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती थाना पुलिस, एसएसबी, पीएसी और नेपाल पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है।

इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुख्य मार्गों पर स्थित चेकपोस्टों पर पुलिस व एसएसबी की टीम चौबीसों घंटे सतर्कता बरत रही है। भारत-नेपाल मार्ग से होकर गुजरने वाले हर वाहन और व्यक्ति की सघन चेकिंग की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध तत्व सीमा पार न कर सके।

सीमा से सटे गांवों में जागरूकता

संयुक्त टीम ने सीमा से लगे गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति और स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों को भी जागरूक किया। उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, मानव और गौ तस्करी, अवैध कटान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के खतरों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमा क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सुरक्षाबलों की सक्रिय भूमिका और जनता के सहयोग से अवैध गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!