Breaking News

चौबेपुर में गोलीकांड, बभनपूरा गांव में मचा हड़कंप।

चौबेपुर में गोलीकांड, बभनपूरा गांव में मचा हड़कंप।

गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल, आरोपित अंकित सिंह पर परिजनों ने उठाई उंगली।

ओमप्रकाश सिंह, संवाददाता 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपूरा गांव में गुरुवार की रात उस समय दहशत फैल गई जब रिंग रोड फेज-2 के पास अचानक फायरिंग की आवाज गूंजी। इस गोलीकांड में गौरव सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि हमलावरों ने नजदीक से गोलियां चलाईं, जिनमें गौरव के पेट और पीठ पर गहरी चोट लगी। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहां से हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात के पीछे अंकित सिंह और उसके साथियों का हाथ है। उनका कहना है कि लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश के कारण इस हमले को अंजाम दिया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए और देर रात ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …