Breaking News

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत ‘तनाव प्रबंधन’ कार्यशाला का आयोजन।

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत ‘तनाव प्रबंधन’ कार्यशाला का आयोजन।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत “तनाव प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहाँपुर के मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव रस्तोगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तनाव को कम करने के लिए अपनी बातों को परिवार, मित्रों या शिक्षकों से साझा करना चाहिए। मन में बातें दबाकर रखने से तनाव बढ़ता है, जबकि खुलकर बात करने से मन हल्का होता है।

मनोविश्लेषक डॉ. रोहिताश सिंह ने विद्यार्थियों को समझाया कि पढ़ाई, खेल, विश्राम और मनोरंजन को संतुलित रूप से समय देना चाहिए। आख़िरी समय पर पढ़ाई करने से बचना चाहिए और प्रतिदिन 10 से 15 मिनट ध्यान लगाने की आदत अपनानी चाहिए, जिससे एकाग्रता और मानसिक शांति बनी रहती है।

वहीं मनोसामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी सक्सेना ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने “टेलीमानस” नाम से एक फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। छात्र-छात्राएँ इस माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कमलेश गौतम द्वारा किया गया, जबकि संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाल चौबे, डॉ. मोहिनी शंकर, पोथी राम और अखण्ड प्रताप सिंह सहित विभाग के शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और जीवन में संतुलन बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करना रहा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …