Breaking News

बबुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 15 किलो 600 ग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

बबुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 15 किलो 600 ग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ

चंदौली। जनपद चंदौली की बबुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध नशा तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया, जो एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स (UP65QT5514) वाहन में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बबुरी प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दूदे (संगम लान व परी माता मंदिर के बीच) से वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—

  1. रामू पुत्र सबरू, निवासी ग्राम परसदा, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष।
  2. ज्ञानचन्द्र पुत्र पतिराम, निवासी ग्राम कैथवलिया, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 36 वर्ष।

पुलिस ने मौके से 15 बंडल अवैध गांजा बरामद किया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने गांजे की तस्करी करने की बात कबूल की।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में –

उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश यादव, हेड कॉन्स्टेबल उमेश चन्द्र, हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार यादव तथा कॉन्स्टेबल विशाल गिरी शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …