Breaking News

पर्यावरण को शुद्ध रखने में पौधरोपण का बड़ा योगदान : विधायक सुशील सिंह।

पर्यावरण को शुद्ध रखने में पौधरोपण का बड़ा योगदान : विधायक सुशील सिंह।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

सैयदराजा (चंदौली)। वन विभाग चंदौली रेंज द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को विकास खंड बरहनी के ग्राम सभा लोकमनपुर में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने सौ पौधे लगाकर लोगों को जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घर और बाग-बगीचों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि शुद्ध वातावरण भी मिलेगा। पौधों से औषधीय गुण प्राप्त होते हैं जो मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं।

सुशील सिंह ने कहा कि यदि हर व्यक्ति पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी समझे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन मिल सकेगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी रामप्रकाश मौर्य, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी छविनाथ त्रिपाठी, देवी कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पुनीत कुमार (वन दरोगा), प्रभात कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, प्रधान रामसागर सिंह, शिवम् सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश विश्वकर्मा, वीरेन्द्र सिंह, बेचन विश्वकर्मा, सचिन सिंह, गुरु प्रसाद, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!