Breaking News

गो-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार — चार गोवंश बरामद।

गो-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार — चार गोवंश बरामद।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। दीपावली पर्व से पहले चंदौली पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार राशि गोवंश (गाय) बरामद किए हैं।

सूचना के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह व हमराह टीम द्वारा एनएच-02 हाइवे स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर के पास बीपी पेट्रोल पंप व खजाना तंटूरी ढाबा के सामने चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को रोका गया, जिनसे चार गोवंश बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन स्वामी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान

1. राहुल कुमार, निवासी सकरी, थाना कुदरा, जिला भभुआ (बिहार)

2. अरविंद कुमार, निवासी मौरा, थाना चेनारी, जिला रोहतास (बिहार) — के रूप में हुई है।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11, तथा धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी नसीरुद्दीन, हुमायूं सिंह, आरक्षी विष्णु दत्त प्रजापति एवं बृजेश चौहान शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!