Breaking News

महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी : डॉ. श्रद्धा मिश्रा।

महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी : डॉ. श्रद्धा मिश्रा।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय, सैयदराजा में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की।

इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई रेंजर्स दल की छात्राओं — स्वर्णलता पांडेय, अन्नपूर्णा पांडेय, अर्चना मौर्या, अंतिम यादव और नेहा कुमारी — ने “नारी शिक्षा एवं स्वावलंबन” विषय पर एक प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित छात्राओं ने सराहा।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिलाओं और बालिकाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक — डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, संकट मोचन झा एवं अमित कुमार सहित सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …