Breaking News

जमीयत उलमा-ए-हिंद लखीमपुर खीरी की अहम बैठक संपन्न।

जमीयत उलमा-ए-हिंद लखीमपुर खीरी की अहम बैठक संपन्न।

मोहम्मद असलम, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को जमीयत उलमा-ए-हिंद लखीमपुर खीरी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला सदर मुफ्ती मेराज क़ासमी की अध्यक्षता में मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन में संपन्न हुई। इस बैठक में जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और उलमा-ए-कराम मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद जिला जनरल सेक्रेटरी मौलाना अखलाक क़ासमी ने सभी तहसीलों के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और संगठन के बेहतर कामकाज को लेकर सुझाव मांगे। बैठक में विस्तृत चर्चा के दौरान कई अहम निर्णय लिए गए।

सबसे पहले यह तय किया गया कि जिले की हर तहसील और हर क्षेत्र में इसलाह-ए-मुआशरा कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसकी निगरानी जिला कन्वीनर मुफ्ती मोहम्मद साबिर क़ासमी करेंगे। साथ ही समाज में फैल रही बुराइयों, खासकर लड़कियों में बढ़ते इरतदाद को रोकने के लिए मोहल्लों और गांवों में महिलाओं के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को जागरूक कर समाज को सुरक्षित और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि प्रत्येक पदाधिकारी को पहचान पत्र जारी किया जाएगा ताकि संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी पहचान स्पष्ट रहे। इसके लिए सभी से आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा गया। इसके अलावा संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों में आने वाले खर्च को पूरा करने के लिए फंड की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि पदाधिकारी, तहसील स्तर के जिम्मेदार और इच्छुक लोग अपनी क्षमता अनुसार फंड में योगदान कर सकते हैं।

बैठक में जिलेभर से आए उलमा-ए-किराम ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखे। कार्यक्रम के अंत में जिला सदर मुफ्ती मेराज क़ासमी की दुआ के साथ बैठक का समापन हुआ। तत्पश्चात मौलाना अखलाक क़ासमी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद अदा किया और मेहमानों को भोजन कराकर रुख़्सत किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मौलाना शाबान क़ासमी, मौलाना वसी अहमद क़ासमी, मुफ्ती सनाउल्लाह क़ासमी, मौलाना दिलशाद क़ासमी, मौलाना शकील अ. क़ासमी, मौलाना अब्दुल कादिर, मौलाना वारिस सरकारगढ़, मौलाना आसिम क़ासमी, मुफ्ती शफीक क़ासमी, क़ारी वकील, मौलाना रहीक़ क़ासमी, मौलाना मुशीर क़ासमी, मौलाना मोहम्मद अय्यूब, मौलाना मोहम्मद हाशिम, मास्टर मोहम्मद अहमद, हाफ़िज़ एजाज, क़ारी नफीस, मौलाना जबीहुल्लाह, मौलाना नदीम, मुफ्ती अब्दुल सत्तार, हाफ़िज़ समीउल्लाह, मौलाना जुनैद, मौलाना सखाउल्लाह, मौलाना खलीक़ अहमद, मुफ्ती फारूक, हाफ़िज़ सलाहुद्दीन, मौलाना मुबारक क़ासमी, मौलाना मोबीन क़ासमी, हाफ़िज़ मोहम्मद अहमद समेत सैकड़ों उलमा-ए-कराम मौजूद रहे।

जिला मीडिया इंचार्ज मौलाना मोहम्मद साद एडवोकेट ने बताया कि बैठक में जिलेभर से उलमा की भारी भागीदारी रही और सभी ने अपने बहुमूल्य सुझावों से संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती देने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!