Breaking News

लगातार बारिश के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

लगातार बारिश के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चंदौली। लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद शुक्रवार की शाम चहनियां कस्बा और आसपास के गांवों में दुर्गा प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं के साथ निकले जुलूस में युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए, वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

चार दिनों तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद चहनियां सहित रमौली, टांडाकला, मारूफपुर, हरधन जुड़ा, बलुआ, पपौरा और मोहरगंज में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन चिन्हित तालाबों व नहरों में किया गया। दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण पूजा समितियों की तैयारियां प्रभावित हो गईं। कई स्थानों पर पंडालों और जुलूस की व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं, लेकिन श्रद्धालुओं ने उत्साह में कोई कमी नहीं आने दी।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालु पिकअप वाहनों पर मूर्तियों को प्लास्टिक से ढककर ले गए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जयकारे लगाते हुए मूर्तियों का जल प्रवाह किया। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की थी।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें उदय प्रताप सिंह “पप्पू”, सरिद्वार यादव, भानु प्रताप यादव, जयशंकर जयसवाल, शिवलाल जयसवाल, गोपाल गुप्ता, रामजी मोदनवाल, आनंद सिंह, संजय गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, मनोज गुप्ता, मामू गुप्ता, रामविलास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!