Breaking News

कासगंज में गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं पुण्यतिथि पर गुरमत समागम का आयोजन।

कासगंज में गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं पुण्यतिथि पर गुरमत समागम का आयोजन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को सिख समुदाय के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य गुरमत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तख्त श्री पटना के साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर विशेष रूप से शामिल हुए।

ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर का सिख समुदाय के लोगों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगत को गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी और उनके इतिहास के बारे में भावपूर्ण रूप से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रागी जत्थे और समूह साध संगत ने वाहेगुरु नाम का जाप किया और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। गुरुद्वारे में उपस्थित सभी संगतियों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर मुख्य सेवादार रविंद्र सिंह, सरदार संतोष सिंह, सरदार घरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, नरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, सूखचैन सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत और उनके आदर्शों को याद करते हुए संदेश दिया कि उनके आदर्शों का पालन जीवन में किया जाना चाहिए।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …