Breaking News

रामगढ़ में रामलीला: नक्कटैया, खर-दूषण वध और सीता हरण लीला का भव्य आयोजन।

रामगढ़ में रामलीला: नक्कटैया, खर-दूषण वध और सीता हरण लीला का भव्य आयोजन।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चहनियाँ, चंदौली। रामगढ़ की रामलीला समिति द्वारा सोमवार की रात्रि को भव्य रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नक्कटैया लीला, खर-दूषण वध और रावण द्वारा सीता हरण की लीला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने प्रभु रामचंद्र जी की आरती से किया। इस अवसर पर भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

नक्कटैया लीला के दौरान राक्षस शूर्पणखा पंचवटी में श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है, जिसे श्रीराम लक्ष्मण के पास भेजते हैं। लक्ष्मण उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं। इससे क्रोधित होकर शूर्पणखा सीता पर प्रहार करने दौड़ती है, लेकिन लक्ष्मण उसे रोकते हुए उसका नाक और कान काट देते हैं।

इसके बाद शूर्पणखा अपने भाइयों खर और दूषण के पास जाती है और उन्हें राम-लक्ष्मण से प्रतिशोध लेने के लिए उकसाती है। इसके परिणामस्वरूप दोनों भाइयों का वध होता है और धर्म की विजय का संदेश दिया जाता है।

खर-दूषण के वध की सूचना शूर्पणखा लंकापति रावण को देती है। रावण ने मामा मारीच के माध्यम से सीता हरण की योजना बनाई और छलपूर्वक पंचवटी बन में जाकर सीता का हरण कर लिया। इस दृश्य का मंचन रामलीला के दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक और भावपूर्ण रहा।

रामलीला में कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय और मंच सज्जा के माध्यम से दर्शकों को रामायण की कथा का जीवंत अनुभव कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन का आनंद लिया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …