Breaking News

उन्नाव में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों का विदाई समारोह, भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने किया सम्मानित।

उन्नाव में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों का विदाई समारोह, भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने किया सम्मानित।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। आईटीआई सभागार उन्नाव में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर 30 पंजाब बटालियन से स्थानांतरित हो रहे सूबेदार बलविंदर सिंह और 5जीआर उन्नाव 57 बटालियन से सेवानिवृत्त हो रहे सूबेदार नारायण सिंह के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन लेफ्टिनेंट रवि रंजन और एनसीसी कैडेटों द्वारा किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने कहा कि सेना के जवान देश की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जनता के दिलों में राष्ट्रभक्ति और भारत माता की रक्षा का जज्बा जगाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक सेवा काल में तो राष्ट्र की रक्षा करते ही हैं, सेवा निवृत्ति के बाद भी समाज और देशहित के कार्यों में निरंतर जुटे रहते हैं।

समारोह में लेफ्टिनेंट विपिन सिंह और एनसीसी कैडेटों ने भी दोनों अधिकारियों का सम्मान किया और उनके योगदान को यादगार बताया। पूरा माहौल भावनाओं से सराबोर हो उठा और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों से सभागार गूंजा दिया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!